शराब घोटाला: 22अफसरों के बैंक खाते फ्रीज और अब जेल भेजने की तैयारी, जल्द पेश होगा चालान

शराब घोटाला: 22अफसरों के बैंक खाते फ्रीज और अब जेल भेजने की तैयारी, जल्द पेश होगा चालान

रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ED ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस केस से जुड़े सभी 22 आरोपी आबकारी अधिकारियों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। अब ये अफसर अपने खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने इन सभी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। बड़ी बात यह है कि सबूतों के आधार पर अगले कुछ ही दिनों में 4 से 5 बड़े अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। जांच में पता चला है कि घोटाले की काली कमाई को सफेद करने के लिए इन बैंक खातों का जमकर इस्तेमाल किया गया था।

 

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

इन अफसरों पर गिरी गाज: पूरी लिस्ट हुई जारी

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

 

घोटाले की आंच में झुलसने वाले अफसरों में प्रमोद नेताम और नीतू नोतानी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा एलएस ध्रुव, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, अरविंद कुमार पाटले, दिनकर वासनिक, नोहर ठाकुर, नवीन प्रताप तोमर, विकास गोस्वामी, रामकृष्ण मिश्रा, मंजूश्री कसेर, विजय सेन, अनिमेश नेताम, मोहित जायसवाल, गंभीर सिंह नुरूटी, नीतिन खंडुजा, अश्वनी कुमार अंनत, अंनत कुमार सिंह, सोनल नेताम, गरीब पाल सिंह, सौरभ बक्शी, जेठूराम मंडावी, देवलाल वैद्य, प्रकाश पाल, अलेख कुमार सिदार, आशीष कोसम और राजेश जायसवाल के खातों पर ताला लग गया है।

 

शराब की बूंद-बूंद से बना अरबों का साम्राज्य

जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि यह कोई मामूली गड़बड़ी नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ सरकारी खजाने को लगाई गई चपत है। अधिकारियों ने अपनी ताकत का इस्तेमाल कर शराब की बिक्री में जमकर हेरफेर की। अब जब ईओडब्ल्यू ने शिकंजा कसा है तो इन अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता दस्तावेज जुटा लिए गए हैं। चालान पेश होते ही इन सभी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी क्योंकि कई बेनामी संपत्तियों का खुलासा भी होने वाला है।

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच