खाकी पर लगा बकरे और 10 हजार में सौदेबाजी का दाग, नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

खाकी पर लगा बकरे और 10 हजार में सौदेबाजी का दाग, नाबालिग के अपहरणकर्ता को छोड़ने के आरोप से मचा हड़कंप

कोरबा। न्याय की उम्मीद में पुलिस के पास जाने वाले एक गरीब परिवार को तब गहरा झटका लगा जब पता चला कि उनकी मासूम बेटी की आबरू और भविष्य का सौदा थाने में बैठे दलालों ने ही कर दिया। कोरबा जिले के पसान थाने की पुलिस पर बेहद शर्मनाक आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस वालों ने एक नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता से 10 हजार रुपए और एक बकरे की रिश्वत लेकर उसे छोड़ दिया। हद तो तब हो गई जब पुलिस की इस साठगांठ के बाद घर लौटी नाबालिग महज आधे घंटे के भीतर फिर से लापता हो गई। अब डरे-सहमे परिजन न्याय की गुहार लगाने एसपी दफ्तर पहुंचे हैं।

बाजार से गायब हुई थी बेटी, थाने में चला रिश्वत का खेल

यह पूरी कहानी 26 नवंबर को शुरू हुई थी जब एक नाबालिग लड़की साप्ताहिक बाजार गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला कि शनि नाम का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पसान थाने में केस दर्ज हुआ और पुलिस ने 2 जनवरी को लड़की को बरामद कर परिजनों को थाने बुलाया। लगा कि अब इंसाफ होगा, लेकिन असल खेल तो थाने के भीतर ही रचा जा चुका था।

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

एसआई और आरक्षक पर लगे गंभीर आरोप

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

पीड़िता ने घर लौटने के बाद जो बताया उसने माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसका दी। परिजनों के अनुसार बेटी ने खुलासा किया कि एसआई कुर्रे और आरक्षक मधुकर ने आरोपी शनि से 10 हजार रुपए नगद लिए हैं और साथ ही एक बकरे की भी डिमांड की है। पुलिस वालों ने लड़की को यह पट्टी पढ़ा दी थी कि कोर्ट में बयान होने के बाद वह वापस आरोपी शनि के पास ही जा सकती है। यही वजह रही कि घर पहुंचने के आधे घंटे बाद वह फिर से कहीं चली गई।

जांच के आदेश पर कार्रवाई का इंतजार

मामला गहराते देख पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पिता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कटघोरा एसडीओपी को जांच अधिकारी बनाया है। नीतिश ठाकुर ने भरोसा दिलाया है कि जांच में जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

आरोपी और खाकी की साठगांठ पर उठ रहे सवाल

कोरबा पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब अपराधियों को पकड़ने के बजाय थाने में बकरे और चंद रुपयों के लिए सौदेबाजी होगी। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद से ही पसान थाना क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या उन वर्दीधारियों पर गाज गिरेगी जिन्होंने एक मासूम की जिंदगी का सौदा कर लिया।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच