नौकरी का झांसा… और मानव तस्करी! सरगुजा की युवती को 2.5 लाख में बेचने का खुलासा

नौकरी का झांसा… और मानव तस्करी! सरगुजा की युवती को 2.5 लाख में बेचने का खुलासा

सरगुजा: सरगुजा जिले की एक युवती को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी देने का लालच देकर मध्य प्रदेश में ढाई लाख रुपए में बेच दिया गया। उज्जैन में उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी उसे दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी युवती ने शोर मचाकर मदद मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और सुरक्षित परिजनों के पास भेज दिया। घर लौटने के बाद युवती ने लखनपुर थाने में मानव तस्करी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, युवती ने 12वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण आगे पढ़ाई जारी नहीं रख सकी और घरेलू कामकाज करती थी। इसी दौरान ग्राम सिंगौटाना निवासी उसका पुराना परिचित धनी कुजूर उसे अच्छी पगार वाली नौकरी दिलाने का लालच देने लगा। उसके झांसे में आकर युवती 15 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल पड़ी।

धनी कुजूर उसे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा, जहां उसके साथी अलका उरांव, नीतेश और अशोक गिरी पहले से मौजूद थे। चारों उसे एक घर में ले गए, जहाँ उसके गहने और मोबाइल छीन लिए गए। इसके बाद वे उसे ट्रेन से उज्जैन ले गए। उज्जैन के घटिया थाना क्षेत्र में आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। एक दिन बाद अलका उरांव, धनी कुजूर और नीतेश लौट गए, लेकिन अशोक और उसका एक साथी वहीं रुके रहे। दोनों ने युवती को कमरे में बंद रखकर उसे बाहर जाने या किसी से बात करने की इजाजत नहीं दी।

Read More कुसमुंडा खदान में फिर बड़ा हादसा! आमने-सामने टकराए दो ट्रेलर, एक ड्राइवर की मौत; मुआवजे को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

दूसरे जगह शिफ्ट करने के दौरान बची युवती
युवती ने कहा कि उसके साथी घर लौट चुके हैं, इसलिए उसे भी वापस जाने दिया जाए। इसके जवाब में अशोक ने कहा कि उन्होंने उसे ढाई लाख रुपए में खरीदा है और अब उसे वहीं रहना पड़ेगा। एक सप्ताह बाद अशोक और उसका साथी युवती को कहीं और ले जाने के लिए निकले।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना
घर से बाहर निकलते समय युवती ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोगों ने घटिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी युवती को लेकर थाने पहुंचे और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद युवती को सखी सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन तीन दिन बाद उज्जैन पहुंचे और युवती को लेकर घर लौट आए।

लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज
घर पहुंचने के बाद युवती ने लखनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 143 (2), 3 (5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार