जशपुर धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ का फर्जीवाड़ा, फड़ प्रभारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

जशपुर धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ का फर्जीवाड़ा, फड़ प्रभारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक की अनियमितता सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में 6 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी और फरार आरोपियों की तलाश
पुलिस ने धान खरीदी उपकेंद्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पू री तरह आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।

जांच में सामने आया घोटाला
अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव (61) की रिपोर्ट के अनुसार, धान खरीदी उपकेंद्र में कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दिखाई गई थी, जबकि मिलों और संग्रहण केंद्रों को केवल 1,40,663.12 क्विंटल ही भेजा गया। 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई। भौतिक सत्यापन में पाया गया कि धान मौके पर उपलब्ध नहीं था, और रिकॉर्ड के अनुसार भारी कमी की पुष्टि हुई।

Read More खेत में फसल की आड़ में उगा रहा था गांजा! पटवारी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 112 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

आर्थिक नुकसान

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

  • धान की कीमत (प्रति क्विंटल 3100 रुपये) के हिसाब से 6 करोड़ 38 लाख रुपये
  • धान पैकिंग में उपयोग हुए 4,898 बारदाने की कीमत 17 लाख रुपये
  • कुल आर्थिक नुकसान: 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये

अभियुक्त अधिकारियों के नाम

  • भुनेश्वर यादव (प्राधिकृत अधिकारी)
  • जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक)
  • शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी)
  • जितेंद्र साय (कंप्यूटर ऑपरेटर)
  • अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी)
  • चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी)

अगली कार्रवाई
पुलिस ने FIR के तहत जांच जारी रखी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच