Jagdalpur Jail Break: तीसरी बार जेल से फरार CAF का बर्खास्त जवान, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Jagdalpur Jail Break: तीसरी बार जेल से फरार CAF का बर्खास्त जवान, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। जगदलपुर सेंट्रल जेल से एक सजायाफ्ता बंदी, जो पूर्व में CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) का बर्खास्त जवान रह चुका है, तीसरी बार जेल से फरार हो गया। बुधवार शाम हुई इस घटना ने जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है और पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक फरार कैदी की पहचान 32 वर्षीय महेंद्र दीवान के रूप में हुई है, जो कांकेर का रहने वाला है। वह चोरी के मामले में सजा काट रहा था और पिछले करीब पांच महीनों से जगदलपुर केंद्रीय कारागार में बंद था। बताया जा रहा है कि उसने जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार होने में सफलता हासिल की, जो सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की ओर इशारा करता है।

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के अनुसार, आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस और जेल विभाग की संयुक्त टीम देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

Read More चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

इस पूरे मामले को और गंभीर इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि महेंद्र दीवान पहले भी दो बार जेल से फरार हो चुका है। वह दंतेवाड़ा और कांकेर जिला जेल से भी भाग चुका है। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल ले जाने के दौरान भी वह सुरक्षा घेरे से निकल गया था, हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया था।

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

बताया जाता है कि चोरी के मामले में उसे पांच साल की सजा सुनाई गई थी और 4 जनवरी 2026 को उसे दंतेवाड़ा जिला जेल से जगदलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। बावजूद इसके, बार-बार फरारी की घटनाएं जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

अब इस घटना के बाद न सिर्फ फरार कैदी की तलाश तेज कर दी गई है, बल्कि जेल प्रशासन की जवाबदेही भी तय होने की संभावना है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आखिर इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक ही कैदी बार-बार कैसे फरार हो रहा है।

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग