CG Accident News: नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL के वरिष्ठ अधिकारी की दर्दनाक मौत, NH-130 पर पार्सल वाहन से टकराई कार

CG Accident News: नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे SECL के वरिष्ठ अधिकारी की दर्दनाक मौत, NH-130 पर पार्सल वाहन से टकराई कार

कोरबा: कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एसईसीएल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक और हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी की नेशनल हाईवे-130 पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बांगों थाना क्षेत्र के चोटिया इलाके के पास तेज रफ्तार कार सामने चल रहे एक पार्सल वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अरुण कुमार त्यागी को एसईसीएल में एक अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता था। हाल ही में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए निर्देशक तकनीकी पद पर पदोन्नत किया गया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद एसईसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More  छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!

कटघोरा विधायक Premchand Patel ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरुण कुमार त्यागी का असमय निधन बेहद पीड़ादायक है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की। इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त