रविवि में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी का मामला गरमाया, दिल्ली से कुलपति को नोटिस जारी

रविवि में फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी का मामला गरमाया, दिल्ली से कुलपति को नोटिस जारी

रायपुर। राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हथियाने के मामले में अब दिल्ली की बड़ी अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया में आई खबरों को आधार बनाकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस पूरे खेल पर संज्ञान लिया है। आयोग ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानन्द शुक्ल को नोटिस थमाते हुए 15 दिनों के भीतर पूरी रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने साफ कहा है कि अगर समय पर जवाब नहीं मिला तो कुलपति को व्यक्तिगत रूप से दिल्ली तलब किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय में पिछले काफी समय से यह चर्चा आम थी कि कई लोगों ने गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी कुर्सी हासिल कर ली है। आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुच्छेद 338 क के तहत उन्हें इस तरह के मामलों की जांच करने का पूरा अधिकार है। इसी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अब उन लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के दम पर सालों से विभाग को गुमराह किया है।

पिता की जगह पति की जाति पर बनवा लिया सर्टिफिकेट

Read More रायपुर में 3 साल तक नाबालिग का पिता ने किया शोषण, दो बार गर्भवती… दूसरी बार फर्जी दस्तावेज से पहुंचाया अस्पताल, नवजात बेचने का आरोप, 6 गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे घोटाले में सबसे चौंकाने वाला मामला यह सामने आया है कि कुछ महिला कर्मचारियों ने पिता की जाति के बजाय अपने पति की जाति के आधार पर प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसी के दम पर नौकरी हासिल कर ली। नियम के मुताबिक जाति का निर्धारण पिता के वंश से होता है न कि विवाह के बाद पति की जाति से। इस खुलासे के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप

सालों से जांच समिति की फाइलों में दबकर रह गई थी शिकायत

विश्वविद्यालय के भीतर 18 लोगों के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र होने की गंभीर शिकायतें दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि इन मामलों की जांच के लिए वेरिफिकेशन कमेटी तो बनाई गई लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी जांच की रिपोर्ट आज तक पूरी नहीं हो पाई। दबी जुबान में लोग कह रहे हैं कि रसूखदारों को बचाने के लिए जांच को जानबूझकर लटकाया गया। अब आयोग की सख्ती के बाद उन फाइलों की धूल झाड़ी जा रही है।

कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं सवाल।

कुलपति डॉ सच्चिदानन्द शुक्ल ने बताया कि आयोग का नोटिस प्राप्त हुआ है और इस मामले में जो भी तथ्य हैं उन्हें संकलित किया जा रहा है। निर्धारित समय के भीतर आयोग को पूरी जानकारी भेज दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन नियमों के तहत जांच में पूरा सहयोग करेगा।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो