बिलासपुर में हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रहे रेत माफिया अरपा नदी का सीना चीरकर निकाल रहे काला धन.. दोमुहानी ढेका में तो.......

बिलासपुर में हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रहे रेत माफिया अरपा नदी का सीना चीरकर निकाल रहे काला धन.. दोमुहानी ढेका में तो.......

बिलासपुर। न्यायधानी की जीवनदायिनी अरपा नदी इन दिनों रेत माफियाओं के चंगुल में है जहां कड़ाके की ठंड में भी अवैध उत्खनन का खेल रात दिन धड़ल्ले से चल रहा है। हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अरपा से रेत निकालने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है लेकिन रेत चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न कानून का डर है और न ही प्रशासन का खौफ। दोमुहानी से लेकर घुटकू तक नदी के भीतर बड़ी-बड़ी मशीनें और सैकड़ों ट्रैक्टर डंपर कतार लगाकर रेत की चोरी कर रहे हैं जिसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो से हुआ है।

साहब की नींद नहीं खुल रही और माफिया खाली कर रहे नदी

हैरानी की बात यह है कि जब शहर के लोग रजाई में दुबके होते हैं तब माफिया अरपा का सीना छलनी कर रहे होते हैं। दयालबंद, दोमुहानी और कोनी जैसे इलाकों में तो स्थिति यह है कि मानों वहां खनिज विभाग का नहीं बल्कि माफियाओं का शासन चल रहा हो। सूत्रों की मानें तो अफसरों की जेब गर्म होने की वजह से ही कार्रवाई की फाइलें दफ्तरों में दबी रह जाती हैं और माफिया बेखौफ होकर रेत की मंडी सजाए बैठे हैं।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

IMG-20251224-WA0039

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

कमीशन के खेल में नदी का दम घुट रहा

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल बिना मिलीभगत के मुमकिन ही नहीं है। मोटी कमीशनखोरी के चलते खनिज विभाग का अमला इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीण बताते हैं कि भारी वाहनों की आवाजाही से रात भर शोर मचता है और सड़कें खराब हो रही हैं। प्रशासन की यह चुप्पी बताती है कि शायद उनके लिए कोर्ट के आदेश से ज्यादा कीमती माफियाओं का नजराना है।

नियम कायदे सिर्फ कागजों तक ही सीमित

नदी से अवैध रेत निकालकर उसे ऊंचे दामों पर शहर के निर्माण कार्यों में खपाया जा रहा है। एक तरफ अरपा को बचाने के लिए करोड़ों के प्रोजेक्ट बन रहे हैं और दूसरी तरफ उसी नदी की बुनियाद को खोदकर खोखला किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश तो दिए हैं लेकिन जमीनी स्तर पर अमला सुस्त नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कागजी घोड़ों से उतरकर माफियाओं पर असल में कब लगाम कसता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच