मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

रायपुर। सरकारी विभागों में अधिकारियों की मनमर्जी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शासन के आदेशों को दरकिनार कर अधिकारियों ने अपने ही स्तर पर अपना प्रमोशन कर लिया है। गरियाबंद के संभाग कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता एस के बर्मन और तंदुला दुर्ग सेवारत कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत ने अपने कार्यालय में ही अपने प्रमोशन की नई पोस्टिंग तय कर ली है। असल में इन दोनों अफसरों की पदस्थापना संभाग में कार्यपालन अभियंता के तौर पर हुई है। पर इन्होंने अपनी मर्जी से संभाग दफ्तर में ही अधीक्षण अभियंता का पद बना डाला है।

        अब संभाग कार्यालय से जो भी पत्राचार हो रहा है, उसमें ये दोनों अधिकारी खुद को अधीक्षण अभियंता लिखकर हस्ताक्षर कर रहे हैं। सरकारी नियमों के मुताबिक पत्राचार का यह तरीका अमान्य और नियम विरुद्ध है। क्यों कि शासन की ओर से इन अधिकारियों की पदस्थापना अधीक्षण अभियंता के पद पर कभी की ही नहीं गई। जब राज्य सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं किया , तो कागजों में खुद को अधीक्षण अभियंता लिखना नियम विरुद्ध है।

      प्रशासनिक नियम यह कहता है कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जिस विभाग में अपनी सेवाएं देगा, वह केवल उसी कार्यालय के पत्र पर नियमानुसार अपना हस्ताक्षर करेगा। अधिकारी भले ही किसी भी पद पर हो, लेकिन हस्ताक्षर और सरकारी पत्राचार की प्रक्रिया उसी दफ्तर के नाम से होनी चाहिए जहाँ उसकी पदस्थापना है।

Read More 6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा

अधिकारियों की इस मनमानी का दूसरा उदाहरण टी डी पी पी जगदलपुर संभाग में भी देखने को मिला है। यहाँ वेद प्रकाश पांडे की मूल पदस्थापना कार्यपालन अभियंता के पद पर है। कायदे से उन्हें जगदलपुर संभाग से कार्यपालन अभियंता के रूप में ही अपना काम देखना चाहिए और उसी पदनाम से पत्रों का संपादन करना चाहिए।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

अगर उन्हें प्रभारी अधीक्षण अभियंता का दायित्व मिला भी है, तो नियमों के तहत उस प्रभार का पत्राचार अधीक्षण अभियंता के कार्यालय से होना चाहिए। लेकिन वेद प्रकाश पांडे ऐसा नहीं कर रहे हैं। वे अपने कार्यपालन अभियंता वाले कार्यालय में बैठकर ही प्रभारी अधीक्षण अभियंता के नाम से पत्राचार कर रहे हैं। जिस कुर्सी और दफ्तर में वे बैठे हैं, वहां से अधीक्षण अभियंता की हैसियत से कागजी कार्यवाही करना गलत है।

दफ्तरों में चल रहे इस खेल से सरकारी काम का तरीका बिगड़ रहा है। अधिकारियों का यूं अपने मूल पद से अलग, मनचाहे पदनाम का इस्तेमाल कर पत्र जारी करना विभागीय प्रक्रिया को उलझा रहा है। बिना शासन के आदेश के नए पदनाम से हो रहा यह सारा पत्राचार प्रशासनिक कायदों की अनदेखी है। जिन पर नियमों के पालन की जिम्मेदारी है, वही अफसर कागजों में अपने मन मुताबिक पद लिखकर दफ्तरी चिट्ठी-पत्री कर रहे हैं।

Tags:

Latest News

WhatsApp Scam Alert: अनजान नंबर का मैसेज आते ही मिलेगा ठगी का संकेत, ऐसे काम करेगा नया फीचर WhatsApp Scam Alert: अनजान नंबर का मैसेज आते ही मिलेगा ठगी का संकेत, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान
सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू
Navratri 2026: हाथी से आएंगी मां दुर्गा, लेकिन किस वाहन से होगी विदाई? जानें क्या कहती है धार्मिक मान्यता
सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर
मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता
कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप
मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात
पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल
CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद
टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग