कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

सरगुजा : सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को आखिरकार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच कराई और फिर कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी के बाद अब इस पूरे मामले में सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है।

पीड़िता की निजता से जुड़ा मामला, 4 अक्टूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर

मामला सोशल मीडिया पर बलात्कार पीड़िता की पहचान कथित तौर पर उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से जुड़ा है। कोतवाली पुलिस ने 4 अक्टूबर की रात आकांक्षा टोप्पो, अकील अहमद अंसारी समेत अन्य संबंधित सोशल मीडिया चैनल संचालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। शहर के गंगापुर निवासी शैलेन्द्र शर्मा की शिकायत के मुताबिक आरोप है कि सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने पीड़िता की परिस्थिति का कथित रूप से अनुचित लाभ उठाते हुए उसकी पहचान और निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी। शिकायत में अश्लील, आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप लगाया गया है।

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

इंटरव्यू में पूछे गए आपत्तिजनक और अमर्यादित सवाल

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पीड़िता का इंटरव्यू लेते समय उसके निजी अंगों से जुड़े आपत्तिजनक और अमर्यादित सवाल पूछे गए। इसके बाद संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि इस तरह की सामग्री से पीड़िता की निजता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया के जरिए लगातार कथित तौर पर गाली-गलौज और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पूर्व में भाजपा नेता पर भी एफआईआर दर्ज

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। गौरतलब हैं कि आकांक्षा टोप्पो के अलावा भाजपा नेता रविंद्र तिवारी के खिलाफ भी बलात्कार पीड़िता के चरित्र पर कथित रूप से लांछन लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, 4 अक्टूबर को ही आकांक्षा टोप्पो की शिकायत पर भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। यानी एक ही विवाद से जुड़े मामलों में अब अलग-अलग पक्षों की शिकायत और पुलिस कार्रवाई सामने आ चुकी है।

Tags:

Latest News

22 साल से संतान का इंतजार, उम्र की बाधा बनी तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति  22 साल से संतान का इंतजार, उम्र की बाधा बनी तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति
‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद
पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला
कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
Surguja Crime: कार्यक्रम देखने निकली नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 3 आरोपी पकड़े गए
CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल
Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
Job Fraud Chhattisgarh: नौकरी लगाने के नाम पर किस्तों में लिए 2.09 लाख, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप, पूर्व BJP नेता और बेटे पर FIR
Jamshedpur Firing: हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में दो शूटर घायल
Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस
Takhatpur News: अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने से बढ़ा आक्रोश, धरने पर बैठे लोग; 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग