Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पोदवाल टायर फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों के साथ उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने की खबर फैलते ही परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।आग लगने के बाद आसमान में काफी दूर तक दिखे काले धुएं के गुबार।

टायर फैक्ट्री में आग लगते ही मची अफरातफरी
जानकारी के मुताबिक, उरला थाना क्षेत्र की पोदवाल टायर फैक्ट्री में आग तेजी से फैलने लगी। फैक्ट्री के भीतर काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के दरवाजे बंद किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।रायपुर की टायर फैक्ट्री में भीषण आग - Dainik Bhaskar

टार के रिसाव से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में टायर निर्माण की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले टार के रिसाव को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।फैक्ट्री में लगी आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की दो गाड़ियांरायपुर में उरला के पोदवाल टायर फैक्ट्री में लगी आग।

Read More 3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

नुकसान और जनहानि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
फिलहाल, फैक्ट्री में आग से हुए नुकसान और किसी मजदूर के घायल होने या हताहत होने को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना से जुड़े आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

Read More Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Tags:

Latest News

Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी
कहीं रावण की पूजा, तो कहीं दहन से परहेज, भारत में दशहरे की ये परंपराएं हैं बेहद अनोखी
Raipur Fire: उरला की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर
Tiger Shroff Firing: मुंबई फायरिंग केस में अनिल पंडित का नाम क्यों उछला? सोशल मीडिया दावे से लेकर पुलिस जांच तक जानिए
Chhattisgarh News: 8 साल पहले चोरी किए हीरे बेचने निकला आरोपी! धमतरी पुलिस ने 146 पत्थरों के साथ किया गिरफ्तार
ईयरफोन में खोया रहा, नहीं सुन पाया मौत का हॉर्न, 13 साल के अमन की मौत से घर में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, जल संसाधन विभाग के 12 अधीक्षण अभियंताओं का तबादला
‘आज चुनाव हुए तो इनोवा में भागेंगे विधायक’, भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, धरमलाल का पलटवार
अटल आवास में देर रात आग का तांडव, जान बचाने छत से कूदे लोग, 5 बाइक जलकर राख
Chhattisgarh News: जिंदा महिला को सरकारी रिकॉर्ड में दिखाया मृत, राशन भी बंद! पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खाद्य मंत्री से मांगा जवाब
नवरात्रि उत्सव में हुड़दंग पड़ा भारी! युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप पर युवकों की पिटाई का वीडियो चर्चा में
Gariaband News: रायपुर के अस्पताल से गायब हुआ युवक बिलासपुर में मिला? 10 दिन बाद घर लौटा तो सुनाई खौफनाक आपबीती