बिलासपुर में MP के युवक Ludo-King गेम की आड़ में खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 4 गिरफ्तार, मोबाइल पर 20 लाख का मिला हिसाब-किताब

बिलासपुर में MP के युवक Ludo-King गेम की आड़ में खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 4 गिरफ्तार, मोबाइल पर 20 लाख का मिला हिसाब-किताब

बिलासपुर में MP के युवक Ludo-King गेम की आड़ में खिला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 4 गिरफ्तार, मोबाइल पर 20 लाख का मिला हिसाब-किताब

बिलासपुर में लूडो किंग गेम की आड़ में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे MP के 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल से 20 लाख रुपये का हिसाब मिला, सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने मध्यप्रदेश के सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए लूडो किंग गेम ग्रुप बनाया है, जिसमें मोबाइल के जरिए हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने रिहायशी कॉलोनी स्वर्णिम इरा में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन और हिसाब-किताब लिखा हुआ है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश से आकर कुछ युवक यहां ऑनलाइन सट्‌टा खिला रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मुखबिर लगाकर पुख्ता जानकारी जुटाई, तब पता चला कि सट्‌टेबाजों ने सट्‌टा खिलाने के लिए नया तरीका अपनाया है।आरोपी वाट्सऐप पर ग्रुप बनाकर श्याम लूडो किंग नाम से लूडो गेम खिला रहे हैं, जिसके माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर सट्‌टा खेल रहे हैं।

पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई तब यह भी पता चला कि सरकंडा के स्वर्णिम इरा कॉलोनी के एक मकान में मध्यप्रदेश से युवक आकर रह रहे हैं। पुलिस ने वहां दबिश दी, तब खाईवाल राहुल छाबड़ा पकड़ा गया, जो मूलत: मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है।

Read More बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या

वह एक सप्ताह पहले ही यहां आया था। उसने स्वर्णिम इरा कॉलोनी में मकान किराए में लिया था, जहां अपने दोस्त सुमित चंदवानी,ओमप्रकाश नगवानी मोहित बर्मन के साथ मिलकर सटोरियों को ऑनलाइन लूडो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने वाट्सऐप पर श्याम लूडो किंग के नाम पर ग्रुप भी बनाया था, जिसमें सटोरियों को जोड़कर उन्हें कोड उपलब्ध कराता था। पुलिस अफसरों ने बताया कि खाईवाल और सट्‌टेबाज श्याम लूडो किंग नामक वाट्सऐप ग्रुप पर सट्टा खिला रहे थे। उनके पास से लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल पर करीब 20 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब और रजिस्टर बरामद किया गया है।

Read More सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल

इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्यप्रदेश के शहडोल निवासी राहुल छाबड़ा (25) पिता मोहित लाल, शहडोल के ही सुमित चांदवानी (19) पिता जगदीश कुमार चांदवानी, मध्यप्रदेश के सागर के मोतीनगर निवासी ओम प्रकाश नागवानी (20) पिता विजय कुमार नागवानी और मध्यप्रदेश के उमरिया के मोहनपुरी कॉलोनी निवासी मोहित बर्मन (25) पिता राजाराम बर्मन को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी