दिल्ली में हाई-टेक डकैती: गैस कटर से एटीएम काटकर उड़ाए 20 लाख रुपये, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली में हाई-टेक डकैती: गैस कटर से एटीएम काटकर उड़ाए 20 लाख रुपये, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नत्थूपुरा मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एक एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटकर करीब 20 लाख रुपये चुरा लिए और मौके से फरार हो गए।

एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय बैंक अधिकारी और नकदी भरने वाली वैन भी घटनास्थल पर मौजूद थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाशों ने रात के समय एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली थी।

सीसीटीवी पर स्प्रे कर की वारदात
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने वारदात से पहले एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

फोरेंसिक और क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीमों ने एटीएम बूथ से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने की उम्मीद है। मामले की जांच जारी है।

Read More जमीन के लिए पिता की जान का दुश्मन बना बेटा! खाना खाते वक्त हुआ विवाद, टंगिया से हमला कर हत्या का आरोप

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच