स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

बिलासपुर : पर्यटन स्थल औरापानी से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कोटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा बाइक चोरी करना स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को प्रार्थी अपने भाइयों के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एजे 6854 से औरापानी घूमने गया था। घूमने के बाद जब वह शाम को वापस आया तो मौके पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 669/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों और गवाहों से पूछताछ की गई।

मुखबिर की सूचना पर मिली अहम जानकारी

Read More महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से बाइक चोरी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा औरापानी पर्यटन स्थल से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने मामले में विधिवत कार्रवाई पूरी की है।

 

Tags:

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव