हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान

हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात आए भूकंप के लगातार तीन झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। रात 10:04 बजे सबसे पहले 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद 11:04 बजे 2.8 और 11:52 बजे 3.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। तीनों भूकंपों का केंद्र चंबा जिला रहा, जबकि कंपन प्रदेश के कई हिस्सों के साथ पंजाब में भी महसूस किया गया।

भूकंप के पहले और सबसे तेज झटके के बाद लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई क्षेत्रों में मकानों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कुछ घरों में दरारें आईं, जबकि शाहपुर क्षेत्र के माहड़ गांव में एक स्लेटपोश मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई।Earthquake-Himachal-2-1780726929097

पालमपुर के सिविल अस्पताल में भी भूकंप का असर देखने को मिला। अस्पताल के पुराने भवन की दूसरी मंजिल की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि उस समय वहां मौजूद सभी मरीज और कर्मचारी सुरक्षित रहे, हालांकि घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।Earthquake-Himachal-1-1780726918616

Read More फल की टोकरी लेकर जेल गेट पहुंचा कैदी, अचानक निकाला कट्टा और कर दी फायरिंग; प्रहरी की हालत गंभीर

विशेषज्ञों के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसका असर अधिक महसूस किया गया। पिछले दो दशकों में हिमाचल में अधिकांश भूकंप कम तीव्रता के रहे हैं, लेकिन इस बार आया 5.0 तीव्रता का झटका अपेक्षाकृत ज्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Read More Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी