सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। किस्टाराम क्षेत्र के कुम्माडोंग जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। बरामदगी को क्षेत्र में चलाए जा रहे लगातार सर्चिंग अभियान का महत्वपूर्ण परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन ने जंगल के भीतर एक सुरक्षित स्थान पर हथियार और अन्य जरूरी सामग्री छिपाकर रखी है। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम को मौके पर रवाना किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में गहन तलाशी ली। इसी दौरान एक संदिग्ध स्थान की पहचान हुई, जहां हथियार और गोला-बारूद का डंप छिपाकर रखा गया था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीम ने पूरे इलाके को सुरक्षित किया और वहां मौजूद सामग्री को जब्त कर लिया।

Read More बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच

बरामद सामान में एक इंसास रायफल, इंसास, एसएलआर, .303, 8 एमएम, मस्केट और 12 बोर के दर्जनों कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा इंसास मैग्जीन, कॉर्डेक्स वायर, वायरलेस सेल, पोच और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों ने इन हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों को भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने या सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था। समय रहते हुई इस बरामदगी को नक्सल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Latest News

केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग