दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार

दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी का कोयला खरीदकर उसकी बिक्री करने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी द्वारा पेश किए गए जीएसटी दस्तावेज भी फर्जी पाए गए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास एक गोदाम में अवैध रूप से कोयला भंडारित किया गया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में करीब 15.530 टन कोयला बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। इसके बाद पुलिस ने कोयले के स्रोत और दस्तावेजों की जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी विजय केसरवानी ने कोयले की खरीदी-बिक्री से जुड़े जीएसटी बिल प्रस्तुत किए, लेकिन जांच में ये दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे और बीएसपी से चोरी किए गए कोयले की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ था और अवैध कारोबार को वैध दिखाने के लिए नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था।

Read More तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

आगे की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि फर्जी जीएसटी दस्तावेज तैयार कराने में राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा की भी भूमिका थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अवैध कोयला नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच