छत्तीसगढ़ में गरीबी और मजबूरी की मार: पेंशन लेने बुजुर्ग सास को पीठ पर ढोकर बैंक पहुंची बहू, वायरल VIDEO ने खोली सिस्टम की पोल

छत्तीसगढ़ में गरीबी और मजबूरी की मार: पेंशन लेने बुजुर्ग सास को पीठ पर ढोकर बैंक पहुंची बहू, वायरल VIDEO ने खोली सिस्टम की पोल

सरगुजा: Chhattisgarh के Surguja जिले से इंसानियत, गरीबी और व्यवस्था की मजबूरी को दिखाने वाली एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। मैनपाट ब्लॉक के कुनिया जंगलपारा गांव में एक बहू अपनी 90 वर्षीय सास को पीठ पर लादकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंची, ताकि रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन निकलवा सके। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे ग्रामीण इलाकों की बदहाल व्यवस्था का आईना बता रहे हैं।

परिवार के अनुसार, बुजुर्ग महिला सोनवारी को पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिली थी। गांव तक सड़क और वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण बैंक पहुंचना बेहद मुश्किल था। जंगलपारा से डेढ़ किलोमीटर दूर नाला पड़ता है, जहां कोई वाहन नहीं जा सकता। इसके बाद करीब साढ़े तीन किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। ऐसे में बहू सुखमनिया ने अपनी बुजुर्ग सास को पीठ पर बैठाकर बैंक तक पहुंचाया। बैंक ने महिला को तीन महीने की रुकी हुई पेंशन के 1500 रुपये जारी किए।

सुखमनिया ने बताया कि पहले बैंक मित्र गांव पहुंचकर बुजुर्गों को घर पर ही पेंशन दे जाता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यह व्यवस्था बंद हो गई। इसके अलावा केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण भी भुगतान अटक गया था। परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी कर जीवन यापन करता है, इसलिए उन्होंने किसी वाहन या निजी मदद का सहारा नहीं लिया। बहू का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वह कई बार इसी तरह सास को उठाकर बैंक ले जा चुकी है।30_1779517784

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

इस घटना के सामने आने के बाद बैंक प्रशासन ने सफाई दी है। नर्मदापुर सेंट्रल बैंक के मैनेजर मिर्जा अल्ताफ बेग ने कहा कि क्षेत्र में घर-घर पेंशन पहुंचाने के लिए बैंक मित्र नियुक्त किए गए हैं। उनका दावा है कि परिवार की ओर से बैंक को पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। अब बैंक मित्र को निर्देश दिए गए हैं कि आगे से बुजुर्ग महिला को घर जाकर ही पेंशन उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

यह मामला सिर्फ एक परिवार की परेशानी नहीं, बल्कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को भी उजागर करता है। सड़क, बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं की कमी के कारण आज भी कई बुजुर्ग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को संवेदनहीन व्यवस्था पर बड़ा सवाल बता रहे हैं और प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग कर रहे हैं।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार