8 साल से बिस्तर पर लाचार महिला को मिली नई पहचान, घर पहुंची ई-गवर्नेंस टीम

8 साल से बिस्तर पर लाचार महिला को मिली नई पहचान, घर पहुंची ई-गवर्नेंस टीम

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रशासन की संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन में आए एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने महज 24 घंटे के भीतर एक दिव्यांग महिला का आधार अपडेट करा दिया। पिछले 8 वर्षों से बिस्तर पर जिंदगी काट रही महिला के लिए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने का रास्ता अब साफ हो गया है।

क्या था पूरा मामला

ग्राम सेमरिया निवासी अशोक सोनवानी की पत्नी पिछले 8 वर्षों से गंभीर रूप से बीमार हैं। गले की हड्डी टूटने के कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अपना दैनिक जीवन भी दूसरों के भरोसे जी रही हैं। लाचारी के इस दौर में सबसे बड़ी मुसीबत तब खड़ी हुई, जब आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के कारण महिला को सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिलना बंद हो गया। पति अशोक सोनवानी के लिए पत्नी को आधार केंद्र तक ले जाना असंभव था। इस उम्मीद के साथ कि प्रशासन उनकी मदद करेगा, अशोक बीते मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और अपनी व्यथा सुनाई।

कलेक्टर ने दिए थे तत्काल निर्देश

पति की पीड़ा को देखते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मामले को मानवीय दृष्टिकोण से लिया। उन्होंने तत्काल ई-गवर्नेंस शाखा को निर्देश दिए कि टीम को महिला के घर भेजा जाए और मौके पर ही आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी की जाए। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश के बाद ई-गवर्नेंस की टीम बिना समय गंवाए बुधवार को आवश्यक उपकरणों और सेटअप के साथ सीधे महिला के घर पहुंची।

Read More Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान

घर पर ही पूरी हुई प्रक्रिया

टीम ने घर पर पहुंचकर महिला के बॉयोमीट्रिक्स लिए और आधार अपडेशन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गंगाधर विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत महिला का फॉर्म अपलोड कर दिया गया है और जल्द ही उनका अपडेटेड आधार कार्ड उन्हें मिल जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन उन सभी बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए प्रतिबद्ध है, जो शारीरिक अक्षमता के कारण आधार केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन घर पहुंच सेवा सुनिश्चित कर रहा है।

Read More जन्माष्टमी की खुशियों के बीच करंट का कहर, मटकी बांधने गेट पर चढ़ा युवक, 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा

 

Tags:

Latest News

चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा