हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी

हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी अग्निकांड मामले में जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने अवैध होटल में संचालित रेस्त्रां के शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आग लगने के दौरान वह मौके पर मौजूद था, लेकिन लोगों को सतर्क करने या उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जब आग रेस्त्रां के किचन तक पहुंची तो केशव नेगी वहां से निकल गया। आरोप है कि उसने बेसमेंट का जालीदार शटर भी बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना और मुश्किल हो गया। घटना के बाद वह कुछ समय तक आसपास मौजूद रहा, लेकिन बाद में फरार हो गया था।

मालवीय नगर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में फरार होटल मैनेजर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जय मिश्रा की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और अग्निकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

Read More CVC Annual Report: सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की 70 हजार से ज्यादा शिकायतें, बैंकिंग-रेलवे सबसे ऊपर; हजारों मामले अब भी पेंडिंग

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना