दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद केंद्र और राज्य के बीच बढ़ते समन्वय का असर अब रेलवे विकास परियोजनाओं पर दिखाई देने लगा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच नवान्न में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने और नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बंगाल के लिए कई महत्वपूर्ण रेलवे और मेट्रो परियोजनाओं की घोषणा की।

संयुक्त प्रेस वार्ता में रेल मंत्री ने बताया कि राज्य में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर सहयोग से वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता मेट्रो नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए अगले पांच वर्षों में 60 नई अत्याधुनिक मेट्रो रेक उपलब्ध कराने की योजना भी घोषित की गई।

बैठक की सबसे बड़ी घोषणा दिल्ली-लखनऊ-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर रही। रेल मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल परियोजना पर तेजी से काम किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी तक का सफर महज छह घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह कॉरिडोर उत्तर बंगाल को देश की राजधानी से आधुनिक और तेज रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में रेलवे विस्तार के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने में सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की 61 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है और आने वाले वर्षों में राज्य के विभिन्न जिलों में रेलवे ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विकास कार्यों को तेज करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे।

Read More एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?

रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बंगाल के 102 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की घोषणा भी की। इसके साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर जाम और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 538 नए फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे। डानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर सहित कई आधारभूत ढांचा परियोजनाओं पर भी तेजी से काम करने की बात कही गई, जिससे उद्योग और व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक में रेलवे ओवरब्रिज, नई रेल लाइनों, तीसरी और चौथी लाइन बिछाने जैसी परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता में मेट्रो और ऑटो से सफर कर आम लोगों से संवाद किया। उनकी यह यात्रा भी चर्चा का विषय बनी रही। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में बंगाल रेलवे और परिवहन क्षेत्र में बड़े बदलावों का गवाह बन सकता है।

Latest News

गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ