15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही उन्हें एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है।

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। पिछले दो वर्षों में उनके लगातार दमदार प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञ और प्रशंसक लंबे समय से उनके टीम इंडिया में चयन की उम्मीद जता रहे थे। अब उनका भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना साकार होता नजर आ रहा है।

आईपीएल 2026 में वैभव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 776 रन बनाए और सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज बने। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनकी 237 से अधिक की स्ट्राइक रेट ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया। तेज गेंदबाजों से लेकर अनुभवी अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों तक, सभी के खिलाफ उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

Read More चाऊमीन खाते समय एक गलती पड़ सकती है भारी! एटा में सांस नली में नूडल्स फंसने से किशोरी की मौत

अब सभी की नजर इस बात पर है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। यदि वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हैं, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं। इससे भारतीय क्रिकेट को एक और युवा सितारा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Read More दिल्ली के दशहरा ग्राउंड में बड़ा हादसा! मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो घायल, आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज