GGU के छात्रों को NSS कैंप में जबरन पढ़वाया गया नमाज़!छात्रों ने किया सनसनीखेज खुलासा,थाने में की शिकायत….

GGU के छात्रों को NSS कैंप में जबरन पढ़वाया गया नमाज़!छात्रों ने किया सनसनीखेज खुलासा,थाने में की शिकायत….

 

Read More 15 साल के किशोर को पुलिस ने बना दिया 18 का, बाल न्यायालय के रिकॉर्ड पर भी नहीं दिया ध्यान

बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कैंप में हिंदू छात्रों से जबरन नमाज़ पढ़वाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मामले को लेकर छात्रों ने कोनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, यह कैंप 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 159 छात्र–छात्राएं शामिल हुए थे। छात्रों का आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन कैंप में सभी प्रतिभागियों से नमाज़ अदा कराई गई, जबकि उनमें से सिर्फ 4 छात्र ही मुस्लिम समुदाय से थे, बाकी सभी हिंदू थे।

Read More मैनपाट की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्ज़ा, 9 साल के बच्चे को बना दिया जमीन का मालिक, करोड़ों की जमीन बेचने वाला सरगना गिरफ्तार

 

छात्रों ने विश्वविद्यालय के NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जबरदस्ती धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। इस घटना को लेकर कैंप में मौजूद कई छात्र असहज महसूस कर रहे थे, लेकिन विरोध करने पर उन्हें चुप करा दिया गया। छात्रों ने इस पूरे मामले की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। हालांकि देखना होगा कि इस मामले को पुलिस और विश्विद्यालय प्रबंधन किस तरह लेता है, क्योंकि मामला गंभीर है और यहां छात्र अब खुलकर इस घटना का विरोध कर रहे हैं। देखे वीडियो...

Tags:

Latest News

नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनजातीय गौरव दिवस नहीं, विनाश दिवस मनाने आ रहे हैं
जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट: घर में घुसकर महिला से मारपीट, 10 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार से वार्ता विफल; ड्राइवरों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 300 किलो संदिग्ध नकली पनीर जब्त, भोपाल से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप
रेलवे कर्मचारियों के राशन कार्ड पर रेलवे बोर्ड सख्त, NFSA सूची में नाम मिलने पर जांच और सरेंडर का फरमान जारी
Raipur Fraud Case: खुद को सुप्रीम कोर्ट की वकील और सिविल जज बताकर बचपन की सहेली से ठगे 1.88 लाख रुपये, iPhone खरीदने का आरोप
CG School Aadhaar Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में लगेंगे आधार कैंप, बच्चों का नया रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेट होगा
दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर
बेमेतरा में सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा महिला को बताया मृत, 4 महीने से नहीं मिला राशन; दफ्तरों के चक्कर काट रही जेठिया बाई
5100 दीपों से जगमगाया अरपा तट, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा से भक्तिमय हुआ छठ घाट
Kangana Ranaut FIR: शिमला में बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर विवादित पोस्ट करने का आरोप