देशभर में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का जाल: दो कंपनियों के खातों में 2283 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, भोपाल STF के गिरफ्त में 2 ठग

देशभर में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का जाल: दो कंपनियों के खातों में 2283 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, भोपाल STF के गिरफ्त में 2 ठग

भोपाल: भोपाल STF ने बोटब्रो (BotBro) ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाली दो कंपनियों का खुलासा किया है। यह गैर रजिस्टर्ड कंपनियां देशभर में लोगों से निवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठ रही थी। जांच में इन कंपनियों के 16 खातों में 2283 करोड़ रुपए का लेन-देन मिला है। यह राशि रेनेट टेक्नोलॉजी प्रा.लि. और किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि. के खातों में आई थी। एसटीएफ ने 90 करोड़ की रकम फ्रीज करवाई है।

एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया और नवीन चौधरी ने बताया कि अभी गिरोह के दो सदस्य दिल्ली से पकड़े गए हैं। इनकी पहचान मदन मोहन व दीपक शर्मा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी यॉर्कर एफएक्स व यॉर्कर कैपिटल नाम की कंपनी के लिए काम कर रहे थे।

यह कंपनी बोटब्रो ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों से पैसा वसूल रही थी। बाकी आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। इसमें डीएसपी जगदीश सिंह सिद्धू और इंस्पेक्टर हरिसिंह धारवे की टीम लगी है। ईडी भी फेमा एक्ट के तहत जांच कर रही है।

Read More अमेरी चौक पर चाय लीला कैफे की मनमानी, सड़क बनी पार्किंग, राहगीर परेशान

  • दोनों आरोपी दिल्ली के मॉल में ​दिखावे के लिए नौकरी करते हैं, ताकि उन पर कोई शक न करे।
  • दोनों आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। दोनों के पासपोर्ट भी देखे जा रहे हैं।

जालसाज ऐसे करते थे ठगी

Read More भिलाई: DSP को फर्जी केस में फंसाने का दांव उल्टा पड़ा, कंपनी के 3 आला अफसरों पर FIR, स्कॉर्पियो-N से भड़का था विवाद

हर साल अप्रैल में नए नाम से खाता खुलवाते थे और अगले साल मार्च से पहले बंद कर देते थे। ऐसे 20 से ज्यादा खाते सामने आए हैं। किंडेंट कंपनी ने एमसीए को 2023-24 में ट्रायल बैलेंस में 1.1 करोड़ रुपए दिखाए। लेकिन जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच इसके खातों में 703 करोड़ की एंट्री मिली है। रेनेट टेक्नोलॉजी ने ट्रायल बैलेंस 7.2 करोड़ बताया, लेकिन असल में उसके खातों में 1580 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। दोनों कंपनियां न आरबीआई में रजिस्टर्ड थीं, न एनबीएफसी या पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में है। कंपनियों पर 6 राज्यों में 12 FIR दर्ज हैं।

इंदौर के कारोबारी ने की थी शिकायत, एसटीएफ ने 90 करोड़ किए फ्रीज
इंदौर निवासी ईशान सलूजा ने एसटीएफ में शिकायत की। उन्होंने बताया कि जालसाज मदन मोहन और दीपक शर्मा यॉर्कर एफएक्स और यॉर्कर कैपिटल कंपनी के नाम से टेलीग्राम पर लिंक भेजते थे। जालसाज फ्लाइट से इंदौर आए थे। उन्होंने कहा कि हर महीने 6-8 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया था। ईशान से 20.18 लाख रुपए ले लिए। जांच में सामने आया कि इन नामों से कोई कंपनी रजिस्टर्ड नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, इस ठगी की लिंक दुबई से जुड़ती नजर आ रही है। शक है कि वहां बैठा मास्टरमाइंड गिरोह को चला रहा है। फिलहाल 90 करोड़ की रकम फ्रीज है। बाकी रकम कहां गई ? इसका पता लगाया जा रहा है।

STF की कार्रवाई में दिल्ली से पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वे कंपनी के नाम से लोगों को टेलीग्राम लिंक भेजते थे। लिंक पर क्लिक करने वालों को बोट-ब्रो ट्रेडिंग में फंसाया जाता था। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर रेनेट और किंडेंट कंपनी के खातों में रकम मंगवाई जाती थी। बोट-ब्रो के मेटा अकाउंट में डॉलर दिखाया जाता था और करंसी कन्वर्ट कर फॉरेक्स मार्केट में निवेश बताया जाता था। एक्सपर्ट का कहना है कि जालसाज बोट-ब्रो की फर्जी लिंक के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

साइबर एक्सपर्ट हेमराज सिंह चौहान ने बताया कि BotBro एक एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म है। जो ट्रेडिंग के लिए कई तरह की सेवाएं देता है। उन्होंने बताया कि कोई भी ट्रेडिंग कंपनियां टेलीग्राम के जरिए व्यापार नहीं करती है। टेलीग्राम पर आने वाली 99 फीसदी लिंक फर्जी होती हैं। ध्यान रखें कोई भी कंपनी व्यक्तिगत मैसेज नहीं भेजती।

Tags:

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी