इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में मिसरोद पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती बेस-बैंड यूनिट चुराने वाले एक पढ़े-लिखे और शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का सरगना पूर्व टेलीकॉम इंजीनियर प्रदीप यादव था, जिसने अपनी नौकरी छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस ने मुख्य सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य का कीमती सामान जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव (सरगना), शीलू त्यागी, विनीत त्यागी, राजकुमार शर्मा और आकाश अहिरवार के रूप में की है। गिरोह भोपाल, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के मोबाइल टावरों को निशाना बनाता था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले टावरों की रेकी करते और कम या बिना सुरक्षा वाले टावरों को रात के अंधेरे में निशाना बनाते।

चोरी का माल वे “नईम” नामक युवक को बेचते थे। बेस-बैंड यूनिट मोबाइल नेटवर्क का अहम हिस्सा होती है, जो सिग्नल प्रोसेस करती है। एक यूनिट की कीमत 5 से 10 लाख रुपये तक होती है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, वाहन और औजार बरामद किए हैं।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार