शराब घोटाले में जेल में बंद निरंजन दास से अब ईडी करेगी पूछताछ कोर्ट ने मंजूर की रिमांड

शराब घोटाले में जेल में बंद निरंजन दास से अब ईडी करेगी पूछताछ कोर्ट ने मंजूर की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब पूर्व आबकारी कमिश्नर निरंजन दास की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दो दिन पहले ईडी ने उन्हें जेल से निकालकर कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद अब उनसे पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। अदालत ने निरंजन दास को ईडी की रिमांड पर सौंप दिया है। जांच एजेंसी अब उन्हें अपनी कस्टडी में लेकर उन राजों से पर्दा उठाएगी जो पिछले लंबे समय से फाइलों में दबे हुए थे। प्रशासन के गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि साहब ने आबकारी विभाग में रहते हुए सिंडिकेट को जो खुली छूट दी थी उसका पूरा हिसाब-किताब अब ईडी चुकता करेगी।

सौम्या चौरसिया के बयानों ने बढ़ाई बेचैनी

इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब पूर्व आईएएस सौम्या चौरसिया ने पूछताछ में कई अहम सुराग उगल दिए। सूत्रों का कहना है कि सौम्या से मिली जानकारी के बाद ही ईडी ने निरंजन दास को घेरे में लिया है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के अवैध कारोबार और कमीशन के खेल में ऊपर से नीचे तक एक पूरी चेन काम कर रही थी। निरंजन दास से पूछताछ में इस बात का खुलासा हो सकता है कि घोटाले की रकम किन-किन बड़े लोगों के पास पहुंची और इसका असली मास्टरमाइंड कौन था।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी के सवालों की बौछार

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

निरंजन दास पहले से ही ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के चलते जेल में बंद थे। पहले उन्हें लगा था कि एक एजेंसी की जांच के बाद राहत मिल जाएगी लेकिन ईडी की एंट्री ने उनके समीकरण बिगाड़ दिए हैं। जानकार बताते हैं कि ईडी के पास मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ऐसे पुख्ता सबूत हैं जिनके आधार पर दास को घेरना आसान होगा। कोर्ट में पेशी के दौरान भी जांच एजेंसी ने साफ कर दिया था कि घोटाले की गहराई तक जाने के लिए पूर्व कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करना बेहद जरूरी है।अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और रसूखदारों को समन भेजा जा सकता है। फिलहाल निरंजन दास से पूछताछ शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक शराब घोटाले की परतें और भी साफ हो जाएंगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच