जिला बदर हिस्ट्रीशीटर का रायपुर में आतंक: हाईवा चालक से मारपीट कर कैश और मोबाइल लूटा

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर का रायपुर में आतंक: हाईवा चालक से मारपीट कर कैश और मोबाइल लूटा

रायपुर। राजधानी के माना थाना क्षेत्र में हुए हाईवे लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बाईपास रोड पर हाईवा चालक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। इस कार्रवाई को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अपराध में सक्रिय थे और मौका देखकर हाईवे पर वारदात को अंजाम दे रहे थे।

रात में रोका हाईवा, मारपीट कर लूट
पीड़ित गोपी साहू ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 दिसंबर की रात वह अपने हाईवा वाहन से राजिम की ओर रेत लेने जा रहा था। इसी दौरान माना बाईपास पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन, पर्स और वाहन की चाबी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

2 मामलों का आरोपी निकला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर
जांच में सामने आया कि लूट की वारदात में चेतन मंडावी और उसका साथी हितेश कुमार साहू उर्फ हित्तु शामिल थे। चेतन मंडावी धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट, आगजनी, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट सहित कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि चेतन मंडावी पर पहले से ही धमतरी जिले से जिला बदर का आदेश लागू था, बावजूद इसके वह रायपुर में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि वे रायपुर में रहते हुए और किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं। जिला बदर आरोपी द्वारा दूसरे जिले में अपराध करना पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। इस सफल कार्रवाई से एक बार फिर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का असर देखने को मिला है, वहीं हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी कुछ हद तक राहत मिली है।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच