दीपक बैज बोले क्या अब भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के घर पर चलेगा बुलडोजर

दीपक बैज बोले क्या अब भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के घर पर चलेगा बुलडोजर

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बहुचर्चित पाली हत्याकांड में पुलिस ने  बड़ी कार्यवाही करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या को लेकर अब राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी भाजपा नेता 50 रुपये प्रति टन कोयले की अवैध वसूली करता था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब हत्यारे भाजपा नेता रोशन ठाकुर के घर पर बुलडोजर चलेगा? क्याअब ईडी और सीबीआई की टीम वहां छापा मारेगी?

पाली थाना क्षेत्र के बुडबुड कोल माइंस में शुक्रवार रात को कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान 20-25 लोगों ने ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उनके भाई और भांजे को गिरफ्तार किया है, जबकि आठ अन्य आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

मृतक रोहित जायसवाल के भाई अनिल जायसवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष रोशन और उसके गुर्गों ने उसकी आंखों के सामने उसके भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बीते छह महीने से विवाद चल रहा था और पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को अनदेखा कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले के तूल पकड़ते ही भाजपा ने डैमेज कंट्रोल करते हुए रोशन सिंह ठाकुर को पार्टी से बाहर कर दिया है।

Read More बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल

उल्लेखनीय है कि, पाली हत्याकांड मामले में  पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में आठ लोगों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण दिया है। ट्रांसपोर्टर की हत्या के मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, उसके भाई और भांजा को पुलिस ने पकड़ा है। मामले में अभी भी पाली में तनाव की बनी हुई है। यह पूरी घटना पाली थाना के अंतर्गत SECL के बुडबुड कोल माइंस की है। जहां पर शुक्रवार की रात पाली थाना में स्थित कोल माइंस में कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई। जिसमें 20-25 लोगों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read More चार्जशीट में बड़ा खुलासा: महादेव सट्टा नेटवर्क को बचाने वाले शुरुआती जांच अधिकारी ही सीबीआई के घेरे में, सबूतों के साथ दिल्ली तलब

 

 

Tags:

Latest News

छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर छठ महापर्व पर रेलवे का बड़ा तोहफा: रायपुर से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए तारीख और गाड़ी नंबर
रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ड्रग तस्करी का आरोपी मुशर्रफ, 5 ग्राम ड्रग के साथ हुआ था गिरफ्तार
दीपक - बरखा के खिलाफ एक और मामला दर्ज, एटमॉस्फियर रेस्तरां वाली जमीन बेचने के नाम पर 36 लाख की ठगी, पैसे मांगे तो बोले- झूठे केस में फंसा देंगे
कोरबा में चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पुनर्मतगणना की मांग नहीं करने पर भी खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका, पंचायत चुनाव को लेकर अहम टिप्पणी
नगर निगम की सील तोड़ने के आरोप में बरखा टंडन गिरफ्तार,6 नवंबर को पति दीपक टंडन हुआ था अरेस्ट....
कोरबा में दो दर्दनाक घटनाएं: पटाखा नहीं देने पर 15 साल के किशोर ने कुल्हाड़ी से की बुजुर्ग की हत्या, बेटे की मौत के गम में महिला ने लगाई फांसी
अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान