सक्ती में मासूम स्कूली छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला: पुराने झगड़े का बदला लेने की सनसनीखेज वारदात

सक्ती। जिले के हसौद में एक छठी कक्षा के मासूम छात्र पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह हमला पुरानी रंजिश और दोस्ती टूटने के बदले की भावना से किया गया था। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्चों के बीच छोटी सी बात पर इस तरह के खूनी वारदात को अंजाम दिए जाने से पूरा इलाका सदमे में है।

स्कूल से लौटते वक्त हमला, मासूम हुआ लहूलुहान

यह हृदय विदारक घटना कल सामने आई, जब हसौद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाला कक्षा 6 का एक छात्र रोज की तरह स्कूल गया था। छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। नकटा पार तालाब के पास गांव के ही गोकुल साहू और बादल सागर ने उसे रोक लिया।

Read More छत्तीसगढ़ में नया नियम: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, शादी सीजन से पहले बड़ा फैसला

 

Read More फॉलोअप: चलती कार से महिला को फेंकने वाले मुख्य आरोपी और नाबालिग कोर्ट में पेश, चोरी की कार को लेकर धमतरी पुलिस भी कर रही पूछताछ

दोनों ने अचानक मासूम पर हमला कर दिया और चाकू से उसके गले और दोनों हाथ की उंगलियों पर वार कर मौके से फरार हो गए। मासूम छात्र दर्द से कराहता हुआ लहूलुहान हो गया और उसके गले से खून बह रहा था। एक ग्रामीण की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। इस छोटी सी उम्र में बच्चे के साथ हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

 

दोस्ती टूटने से नाराज होकर किया हमला

पूरी घटना के बाद पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती बरतने पर मुख्य आरोपियों गोकुल साहू और बादल सागर ने जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घायल छात्र के साथ उनकी पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन अचानक बातचीत बंद हो गई। इसी बात से नाराज होकर और बदला लेने की नीयत से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) सहित आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर: नारायण टेक्नोक्रेट स्कूल पर 'सीबीएसई' के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, लाखों की फीस लेकर थमा रहे सीजी बोर्ड का पेपर

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर