रायपुर क्राइम: राजधानी में सनसनी, खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की आशंका

रायपुर क्राइम: राजधानी में सनसनी, खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में खेत के भीतर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास से मिले संकेतों के आधार पर आशंका है कि युवक पर जानलेवा हमला किया गया और बाद में पहचान छुपाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया है।

जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा थाने की पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

अपराधियों की तलाश तेज
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। राजधानी में हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा