आधी रात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर छापा, गांजा-शराब और 1.5 लाख नकद जब्त

आधी रात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर छापा, गांजा-शराब और 1.5 लाख नकद जब्त

रायपुर। रायपुर के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर पर छापा मारा। करीब 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया।

छापे के वक्त रवि साहू घर में मौजूद था और सो रहा था, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही वह पीछे के रास्ते से फरार हो गया। हालांकि मौके से उसके करीबी साथी मोहम्मद रफीक को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान रफीक के बैग से सट्टा-पट्टी से जुड़े दस्तावेज और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, घर से शराब और गांजा भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रवि साहू एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ अब तक 79 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। वह कई बार जिला बदर भी किया जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आते ही फिर से गांजा-शराब की तस्करी और जुआ-सट्टे के धंधे में सक्रिय हो जाता है।

Read More Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस

बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। मुकेश पिछले करीब एक महीने से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

देर रात तक कोतवाली पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच