पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 26 वर्षीय दुर्गा निर्मलकर की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति, देवर और सास ने पहले दुर्गा के साथ मारपीट की और फिर गले में पट्टा डालकर खींच दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया। मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दो बेटियां हुई, तो करने लगे प्रताड़ित

पुलिस के अनुसार ग्राम सकर्रा निवासी दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। शादी के बाद उसकी दो बेटियां हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही दुर्गा को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और मायके से 1 लाख 65 हजार रुपए लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

Read More डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक की गई जान, पुलिस और एसीसीयू ने की कार्रवाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 13 गिरफ्तार

बेहोशी बताकर अस्पताल ले गए, मौत के बाद बताया फांसी  

Read More व्हाट्सऐप पर लिखा- 'जीना नहीं चाहती.....', फिर खा ली चूहा मारने की दवा, शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

26 सितंबर को मायकेवालों को सूचना दी गई कि दुर्गा अचानक बेहोश हो गई है। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया। सिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने मायकेवालों को बताया कि दुर्गा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पोस्टमॉर्टम ने खोल दिया मौत का राज

दुर्गा की मौत को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताते हुए ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस की जांच हत्या की दिशा में आगे बढ़ी। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान ससुराल पक्ष के बयानों में विरोधाभास सामने आया।

पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने दहेज को लेकर दुर्गा को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि 26 सितंबर को विवाद के दौरान दुर्गा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसके गले में पट्टा डालकर खींचा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए शव को कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया।

पड़ोसियों ने फंदा काटकर उतारा था शव

दुर्गा को फंदे पर लटका देखकर पड़ोसियों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कहानी बदल गई।

पति, देवर और सास गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पति रोहित निर्मलकर (30), देवर मोहित निर्मलकर (25) और सास ठगिया निर्मलकर (60) को आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80, 238 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Tags:

Latest News

स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी स्कूलों की बिल्डिंग का हिसाब नहीं दे पाए डीईओ, अक्टूबर का वेतन रोकने की मिली चेतावनी
पोस्टमॉर्टम में खुला हत्या का राज, दहेज के लिए नवविवाहिता का गला घोंटा, फिर फांसी पर लटकाकर पहुंचे अस्पताल
हथकड़ी गायब, मुलाकात जारी… VIDEO वायरल हुआ तो जेल विभाग ने 3 प्रहरियों पर कसा शिकंजा
बच्चों की चीख सुन दौड़ा स्टेशन मास्टर, ट्रेन के सामने जाने से चंद सेकेंड पहले महिला को बचाया; CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
जेल के बाहर नशे का खेल? मंगौड़ी सेंटर से गांजा, नशीली गोलियां और 72 हजार की नकदी बरामदगी का दावा
अफसरों को करोड़ों का पेट्रोल, जनता बेबस: छत्तीसगढ़ में सरकारी बस सेवा की मांग फिर तेज
हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 
वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल