6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा

6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा

बिलासपुर : महज 6 हजार रुपए के कर्ज पर 18 हजार रुपए ब्याज की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि ब्याज की रकम नहीं मिलने पर पति-पत्नी ने मिलकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के गले और दोनों कलाइयों पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह स्थित देवनगर की है।

दो साल पहले लिया था 6 हजार का कर्ज

देवनगर निवासी सरिता साहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले घरेलू जरूरतों के लिए उन्होंने तहरून निशा से 6 हजार रुपए उधार लिए थे। सरिता के अनुसार, वह कर्ज की मूल रकम चुका चुकी थीं। इसके बावजूद ब्याज के नाम पर 18 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

Read More ट्रांसफार्मर का धमाका बना किसानों का काल, पिता-पुत्र समेत एक साथ उठेंगी तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

रात 8 बजे घर पहुंचे, फिर 3 घंटे बाद लौटकर किया हमला

Read More लॉज के बंद कमरे में मिला युवती का शव, FSL टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस

शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे तहरून निशा अपने दूसरे पति राजू पठान के साथ सरिता के घर पहुंची। दोनों ने 18 हजार रुपए ब्याज बकाया होने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया। सरिता ने रकम चुकाने के लिए कुछ समय मांगा, जिसके बाद दोनों वहां से लौट गए। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दोनों दोबारा सरिता के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। बाहर आने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और राजू पठान ने नुकीले धारदार हथियार से अनिल साहू के गले और दोनों कलाइयों पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी धक्का-मुक्की

हमले के दौरान अनिल की पत्नी सरिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। युवक पर हमला होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। हमले में अनिल साहू के गले और दोनों कलाइयों पर गहरे जख्म आए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद सरिता साहू ने तोरवा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।

Tags:

Latest News

दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा
22 हजार की रिश्वत लेते नान जिला प्रबंधक गिरफ्तार, एसीबी ने कार्यालय में दबोचा
125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई