हाईकोर्ट में CJI बोले-पवित्र स्थल को गंदा कर दिया,रतनपुर महामाया मंदिर में 23 कछुओं की मौत पर जताई नाराजगी...

Bilaspur/  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान CJI ने जमकर नाराजगी जताई। दरअसल, रतनपुर महामाया शक्तिपीठ के मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। इसी मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सख्ती दिखाई गई।

सुनवाई के दौरान वकील ने पुजारी शब्द का जिक्र किया, तब चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा भड़क गए। उन्होंने कहा कि बार-बार पुजारी और लेडी कहकर बचाव मत करिए, मर्डर कोई भी कर सकता है। पवित्र स्थल को गंदा कर दिया है और आप उनका बचाव कर रहे हैं।

इस मामले में पुजारी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की गई है। जिसकी सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सिन्हा ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील से पूछा कि FIR सिर्फ पुजारी के खिलाफ ही क्यों दर्ज की गई, अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Read More ‘टटीरी’ गाने पर बवाल: रैपर बादशाह के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

बता दें कि नवरात्र पर्व के पहले 24 मार्च को महामाया मंदिर परिसर स्थित कुंड में 23 कछुओं की मौत हो गई थी। तब बताया गया कि कुंड की सफाई के दौरान मछुआरों ने जाल डाला था, जिसमें फंसने से कछुओं की मौत हुई होगी। लेकिन, यह भी कहा गया कि मछुआरे सफाई के बाद मछली लेकर चले गए थे, जिसके दो दिन बाद कुंड में कछुए जाल में फंसे मिले। हाईकोर्ट ने इस पर आई मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है।

Read More दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई

राज्य

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
देशभर में दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों के बीच Food Safety and Standards Authority of India...
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर
भोपाल में खनन कारोबारी पर आयकर का शिकंजा: दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद
नेम प्लेट पर लिखा था IAS, लेकिन सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार