पहली पत्नी से धोखा और डीएसपी को फंसाने की साजिश, जालसाज दीपक टंडन की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज मगर सालों से पुलिस गिरफ्त से बाहर 

पहली पत्नी से धोखा और डीएसपी को फंसाने की साजिश, जालसाज दीपक टंडन की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज मगर सालों से पुलिस गिरफ्त से बाहर 

कोरबा। खुद को कानून से ऊपर समझने वाले शातिर जालसाज दीपक उर्फ अम्बेडकर टंडन के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा एक एक कर खुल रहा है। अपनी पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करने और सालों से कोर्ट से फरार चल रहे इस आरोपी पर अब एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को भी झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। रायपुर निवासी दीपक टंडन के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन वह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कोरबा की विशेष अदालत ने 2023  में ही उसकी अग्रिम जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि आरोपी जानबूझकर कानून की प्रक्रिया से भाग रहा है।

वर्दी पर दाग लगाने की कोशिश और धोखाधड़ी का बड़ा नेटवर्क

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक टंडन केवल पारिवारिक विवादों तक सीमित नहीं है। उसने एक पुलिस अधिकारी (डीएसपी) को भी अपने झूठे जाल में फंसाने की कोशिश की थी, जिसकी जांच के बाद उसकी असलियत सामने आई थी। आरोपी के खिलाफ कटघोरा कोर्ट से भी धारा 420 के तहत वारंट जारी हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर और अलग-अलग ठिकानों पर रहकर गिरफ्तारी से बच रहा है। पहली पत्नी शिवासीनी टंडन की शिकायत पर दर्ज मामले में कोर्ट ने उसे 2022 में ही फरार घोषित कर दिया था, लेकिन वह समाज में खुलेआम घूमकर नए अपराधों को अंजाम दे रहा है।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी के मामले में 2023 में कोरबा विशेष न्यायाधीश राजीव कुमार की अदालत में जब दीपक और उसकी दूसरी पत्नी बरखा चौबे की जमानत पर सुनवाई हुई, तो कोर्ट ने उनके आचरण पर सख्त नाराजगी जाहिर की थी सरकारी वकील कमलेश उपाध्याय ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी के सगे संबंधी कोर्ट में पेश हो रहे हैं, जिससे साफ है कि उसे कोर्ट की कार्यवाही की पूरी खबर है, फिर भी वह पेश नहीं हो रहा। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे फरार आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ देना न्यायोचित नहीं है। जमानत खारिज होने के बाद अब पुलिस पर भी आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दबाव तो बढ़ा है लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। 

शातिर दिमाग दीपक अपराधिक इतिहास

दीपक टंडन के खिलाफ रायपुर और कोरबा के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और दूसरी शादी रचाने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। वह खुद को रसूखदार बताकर लोगों और अधिकारियों को डराने-धमकाने का काम भी करता रहा है। पहली पत्नी शिवासीनी टंडन ने आरोप लगाया है कि दीपक ने न केवल उसका घर उजाड़ा बल्कि कानूनी लड़ाई लड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण