CGPSC घोटाला: CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, दलालों के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज, कई अभ्यर्थी घेरे में

CGPSC घोटाला: CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी, दलालों के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज, कई अभ्यर्थी घेरे में

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में सीबीआई ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सीबीआई ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और महासमुंद में कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी में दलालों और पेपर सॉल्वर के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिससे इस भर्ती गड़बड़ी में शामिल अन्य संदिग्धों और अभ्यर्थियों पर भी जांच की आंच आने की संभावना है।

सीबीआई ने इस कार्रवाई के बाद एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयान के अनुसार, रायपुर में तीन और महासमुंद में दो स्थानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई उन पांच संदिग्धों के खिलाफ केंद्रित थी, जिनमें दलाल, पेपर सॉल्वर और इस पूरे गोरखधंधे में शामिल अन्य लोग शामिल हैं। यह पूरा मामला वर्ष 2020 से 2022 के बीच CGPSC द्वारा आयोजित डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे प्रतिष्ठित पदों की भर्ती में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने इस मामले में पहले से दर्ज स्थानीय पुलिस की एफआईआर को अपने हाथ में लिया था। इन मामलों में आरोप है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कारों के दौरान वास्तविक योग्यता को दरकिनार करते हुए करीबी रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च पदों पर चयनित किया गया था।

Read More बड़ा फर्जीवाड़ा: जल संसाधन विभाग में ईई और ठेकेदार की 'जुगलबंदी', काम अधूरा पर लौटा दी 95 लाख की गारंटी राशि 

इस मामले में सीबीआई पहले भी कई बड़ी गिरफ्तारियां कर चुकी है। 18 नवंबर 2024 को तत्कालीन CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 जनवरी 2025 को तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे और डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित नितेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर समेत पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 12 जनवरी 2025 को डिप्टी कलेक्टर बने शशांक गोयल, भूमिका कटियार और डिप्टी एसपी के रूप में चयनित साहिल सोनवानी भी सीबीआई के हत्थे चढ़े थे। सीबीआई ने इस मामले में 16 जनवरी 2025 को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। हालांकि, सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि अन्य उम्मीदवारों की भूमिका की जांच अभी भी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और भी चेहरे बेनकाब हो सकते  हैं।

Read More राजधानी की बहुमंजिला इमारतों में मौत का फंदा बनीं लिफ्ट: ACS ऋचा शर्मा के बाद IAS अफसर की पत्नी और कांग्रेस प्रवक्ता फंसे, मैनेजमेंट मस्त-सिस्टम पस्त

Tags:

Related Posts

Latest News

बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला बिलासपुर का 'किलर' सिस्टम: पथरी के ऑपरेशन में आरक्षक की मौत, मेडिकल लॉबी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का भारी दबाव; विधायक बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मामला
Noida Alert: श्रमिकों के प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट, पुलिस कमिश्नर ने ग्राउंड पर लिया सुरक्षा का जायजा
CG Bear Attack: तेंदूपत्ता सीजन में जंगल बना खतरा, 6 भालुओं के हमले में 2 ग्रामीण गंभीर, इलाके में दहशत
CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Pune Crime Shocker: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, फास्ट-ट्रैक ट्रायल की मांग तेज
West Bengal Re-Polling 2026: गड़बड़ी के आरोपों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, सुबह 11 बजे तक 36.99% मतदान
Supreme Court on EC Petition: ‘केंद्रीय कर्मचारियों पर अविश्वास सही नहीं’, TMC की याचिका खारिज, चुनाव आयोग को राहत
Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप
सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार
Emergency Mobile Alert Test: देशभर में एक साथ बजा सायरन, NDMA ने किया पब्लिक सेफ्टी सिस्टम का ट्रायल
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Raipur IPL 2026: 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले, 3 मई से शुरू होगी टिकट बुकिंग, फैंस के लिए बड़ी अपडेट