बिलासपुर में बेलगाम गुंडागर्दी: अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को फॉर्च्यूनर सवारों ने जड़ा थप्पड़, जब बड़े अफसर ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या?

बिलासपुर में बेलगाम गुंडागर्दी: अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को फॉर्च्यूनर सवारों ने जड़ा थप्पड़, जब बड़े अफसर ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या?

बिलासपुर (NJVNews) छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सड़क पर गुंडागर्दी और रसूखदारों की दबंगई का एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह बीच सड़क पर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम का रास्ता रोका, उनका कॉलर पकड़ा और उन्हें सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की चरमराती कानून व्यवस्था और बेलगाम होते अपराधियों के हौसलों की पोल खोलकर रख दी है।

 

अचानक ब्रेक मारने का विरोध करने पर भड़के युवक

Read More महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे कुलसचिव डॉ. तरणीश गौतम अपनी निजी कार से विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार स्वास्तिक हॉस्पिटल के सामने पहुंची, तभी आगे चल रही एक सफेद फॉर्च्यूनर (वाहन क्रमांक CG 10 AT 0017) के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक गाड़ी के ब्रेक लगा दिए।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

डॉ. गौतम ने सड़क पर की गई इस लापरवाही का विरोध किया। बस इतनी सी बात पर फॉर्च्यूनर सवारों का ईगो हर्ट हो गया। कार से दो युवक तैश में नीचे उतरे और सीधे कुलसचिव की गाड़ी के पास पहुंच गए।

 

कॉलर पकड़ा, थप्पड़ जड़ा और दी जान से मारने की धमकी

डॉ. गौतम द्वारा तोरवा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, युवकों ने बिना कोई बात सुने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि कार से उतरे एक युवक ने आव देखा न ताव और सीधे कुलसचिव का कॉलर पकड़ लिया। जब तक डॉ. गौतम कुछ समझ पाते, आरोपी ने उनके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरोपी सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गए।

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गाड़ी नंबर से हो रही तलाश

इस अप्रत्याशित घटना से स्तब्ध डॉ. गौतम तत्काल तोरवा थाने पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वास्तिक हॉस्पिटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, फॉर्च्यूनर के नंबर (CG 10 AT 0017) के आधार पर आरटीओ से मालिक की जानकारी निकाली जा रही है ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

 

 

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल