सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार

सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा: बाबू खेमानी के ‘फाइनेंशियल बैकएंड’ का भंडाफोड़, रिश्तेदार समेत सहयोगी गिरफ्तार

रायपुर/महासमुंद। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच पुलिस ने चर्चित सटोरिया Babu Khemani के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। महासमुंद से उसके करीबी रिश्तेदार और सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर अवैध सट्टा संचालन के लिए बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से पूरे सिंडिकेट की परतें खुलने की उम्मीद है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से नेटवर्क के लॉजिस्टिक सपोर्ट का जिम्मा संभाल रहा था। वह कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाने और मोबाइल सिम उपलब्ध कराने में सक्रिय था, जिनका इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और सट्टा संचालन में किया जा रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़े पैमाने पर डिजिटल लेन-देन किए जा रहे थे, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी से जब्त कई सिम कार्ड भी इसी सहयोगी के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं, जिससे उसकी भूमिका और संदिग्ध हो गई है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य संदिग्धों, बैंक खातों और मनी ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण का सहारा ले रही है।

Read More CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे

पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। राज्य में ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है, जिसमें अब उन लोगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है जो पर्दे के पीछे रहकर इस अवैध कारोबार को संसाधन उपलब्ध कराते हैं।

Read More CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार