बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भीषण गर्मी के बीच नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। खेल-खेल में वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर बढ़ गए, जहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने घबराकर शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल नदी में उतरकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चों को देखकर बेसुध हो गए और पूरे गांव में मातम फैल गया।

Read More एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही और गहराई का अंदाजा न होने के कारण हुआ माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को अकेले नदी या जलाशयों में न जाने दें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Read More CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार