CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

CG Breaking News: कांकेर में IED ब्लास्ट का कहर, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कांकेर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर-नारायणपुर सीमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आईईडी ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के इंस्पेक्टर समेत तीन जवान शहीद हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बलों की टीम नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए विस्फोटक को निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रही थी। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुन्दरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह विस्फोट आकस्मिक था, जिसमें एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में DRG की टीम शनिवार को सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को एक संदिग्ध आईईडी मिला, जिसे सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर डिफ्यूज किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। शहीद जवानों के बलिदान से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सर्चिंग ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

Read More CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू

आईजी ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर बड़ी संख्या में छिपाए गए आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। बावजूद इसके, नक्सली अब भी इस तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन के दौरान जोखिम और चुनौतियों को उजागर कर दिया है।

Read More CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार