कुलसचिव को थप्पड़ मारने वाले फॉर्च्यूनर सवार गुंडे गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, लेकिन जेल जाते वक्त भी चेहरे पर दिखी बेशरम हंसी !

कुलसचिव को थप्पड़ मारने वाले फॉर्च्यूनर सवार गुंडे गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी, लेकिन जेल जाते वक्त भी चेहरे पर दिखी बेशरम हंसी !

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सड़क पर गुंडागर्दी और रसूखदारों की दबंगई का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने अब बड़ा एक्शन लिया है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव (प्रभारी कुलपति) डॉ. तरणीश गौतम को बीच सड़क पर सरेआम थप्पड़ जड़ने वाले सफेद फॉर्च्यूनर सवार युवकों की हेकड़ी तोरवा पुलिस ने निकाल दी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई, वह यह थी कि पुलिस की गिरफ्त में आने और जेल जाने के बावजूद इन रसूखदारों के चेहरे पर रत्ती भर भी पछतावा या खौफ नहीं था, बल्कि वे बेशर्मों की तरह हंसते नजर आए।

 

Read More आवेदन के प्रारूप में बाबू की गलती, सजा भुगत रहे प्रदेश के 50 से अधिक डीएनबी डॉक्टर; छह महीने से नहीं मिला वेतन

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

ईगो हर्ट होने पर जड़ा था थप्पड़

 

घटना 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) सुबह करीब 9 बजे की है। डॉ. तरणीश गौतम बिना ड्राइवर के अपनी निजी कार से विश्वविद्यालय जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार स्वास्तिक अस्पताल तोरवा पावर हाउस के पास पहुंची, आगे चल रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (CG 10 AT 0017) के चालक ने ओवरटेक करने की होड़ में अचानक खतरनाक तरीके से गाड़ी के ब्रेक लगा दिए।

डॉ. गौतम ने सड़क पर की गई इस जानलेवा लापरवाही का विरोध किया। बस इसी बात पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों का ईगो हर्ट हो गया। वे तैश में गाड़ी से नीचे उतरे और बिना कुछ सुने कुलसचिव को गंदी-गंदी गालियां देने लगे। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने डॉ. गौतम का कॉलर पकड़ा और उनके गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। सरेआम जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी अपनी लग्जरी कार में बैठकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

 

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जीजा की गाड़ी में गुंडागर्दी कर रहा था साला

 

शहर के एक बड़े अधिकारी के साथ हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया। जब बड़े अफसर सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या? इस सवाल के उठते ही तोरवा थाने में तत्काल अपराध क्रमांक 216/2026 (धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने फॉर्च्यूनर के नंबर के आधार पर आरटीओ से डिटेल खंगाली। पता चला कि गाड़ी मस्तूरी इलाके के एक व्यक्ति की है।

जब पुलिस गाड़ी मालिक तक पहुंची, तो राज खुला कि वारदात के वक्त गाड़ी उसका साला चला रहा था। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों आरोपियों— लाखन सिंह (32), पिता कोमल सिंह और जयप्रकाश राठौर (29), पिता गणेश राम राठौर (दोनों निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तूरी) को धर दबोचा। पुलिस ने उनकी फॉर्च्यूनर कार भी जब्त कर ली है।

 

जेल की हवा खा रहे आरोपी, पुलिस का सख्त संदेश

 

तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि रसूख या लग्जरी गाड़ी के नशे में किसी भी नागरिक के साथ अभद्रता करने वालों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई होगी।

लेकिन, गिरफ्तारी के बाद भी आरोपियों के चेहरों पर तैरती वह बेशर्म हंसी सिस्टम के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गई है। जो अपराधी कानून के रखवालों के सामने भी हंस रहे हों, उनके हौसले किस कदर बेलगाम हो चुके हैं, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। फिलहाल, पुलिस ने इनकी सारी हेकड़ी निकालकर इन्हें उस जगह पहुंचा दिया है, जहां इनकी असली जगह है।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल