Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप

Dhamtari Viral Video: नाके पर नहीं रुकी गाड़ी तो बाजार में बवाल, TI पर व्यापारी को थप्पड़ मारने और धमकाने का आरोप

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस और आम नागरिक के बीच टकराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बोराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में कथित तौर पर एक थाना प्रभारी (TI) द्वारा व्यापारी को थप्पड़ मारने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो में TI नरेंद्र सिंह एक व्यापारी के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें वे कथित रूप से उसे थप्पड़ मारते और थाने ले जाकर कार्रवाई करने की धमकी देते दिखाई देते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने किसी प्रकार की मारपीट नहीं की।

पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन के अनुसार, वह हर सप्ताह की तरह बोराई बाजार में व्यापार के लिए जा रहे थे। नाके पर चेकिंग के दौरान गाड़ी न रोक पाने के कारण उन्हें बाजार में रोक लिया गया, जहां कथित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि नाके पर वाहनों से एंट्री शुल्क के नाम पर वसूली की जाती है, जिसकी भी जांच जरूरी है।

Read More टेलीग्राम पर नौकरी का लालच, रूस पहुंचते ही बदली कहानी! बिलासपुर का विनीत 7 अक्टूबर से लापता

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने कहा कि नियमित चेकिंग के दौरान यह विवाद हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जाता है, जिसके तहत वाहनों को रोककर जांच की जाती है। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Read More एफआईआर दर्ज, फिर भी पदोन्नतियों की झड़ी: खात्मा रिपोर्ट के खेल में आरोपी अफसर बना मुख्य अभियंता, एसीबी के 19 सवाल भी फाइलों में दफ्न....

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता या गलत आचरण सामने आता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और जनता के बीच संवाद और व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के सम्मान की भी अहम जिम्मेदारी जुड़ी होती है।

Latest News

30 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान 30 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा