CG News: बैंकिंग घोटाले का खुलासा, SBI के वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला

CG News: बैंकिंग घोटाले का खुलासा, SBI के वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार, करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला

रायपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक के मुख्य प्रबंधक विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने बैंक के आंतरिक खाते से करोड़ों रुपये स्वयं और पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर फर्जी ट्रेडिंग में लगाया।

ईओडब्ल्यू ने की छापेमारी
शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू टीम ने विजय कुमार के निवास पर छापेमारी की। छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने शाखा प्रमुख रहते हुए बैंक के इंटरनल ‘सस्पेंस अकाउंट’ का दुरुपयोग किया। यह खाता आमतौर पर कोई निर्धारित सीमा नहीं रखता और आरोपी ने इसे “ब्लैंक चेक अकाउंट” की तरह इस्तेमाल किया। इसके जरिए उसने करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपये की अवैध निकासी की और रकम को अपने और पत्नी के खातों में डाला।

कैसे हुआ घोटाला?
विजय कुमार एसबीआई की स्पेशलाइज्ड करेंसी मैनेजमेंट शाखा में पदस्थ था, जो प्रदेश की अन्य शाखाओं को कैश सप्लाई और मैनेजमेंट का जिम्मा संभालती है। जांच में पता चला कि आरोपी ने बैंकिंग सिस्टम के रेड फ्लैग अलर्ट को बायपास करने के लिए बार-बार फर्जी एंट्री की। निर्धारित 30 दिन की समय सीमा से पहले कई रोलओवर एंट्री डालकर अलर्ट दबाया गया। महीनों तक फर्जी ट्रांजैक्शन चलते रहे और किसी सहकर्मी या वरिष्ठ अधिकारी को इसका पता नहीं चला।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

क्रिप्टो और ट्रेडिंग में उड़ाए पैसे
निकाली गई राशि को आरोपी ने क्रिप्टोकरेंसी, ऑप्शंस और कमोडिटी ट्रेडिंग में लगाया। इसके लिए धन ऐप और डेल्टा एक्सचेंज जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। यही डिजिटल ट्रांजैक्शन अब जांच का सबसे बड़ा आधार बन रहे हैं। ईओडब्ल्यू ने आरोपी को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या घोटाले में कोई अन्य बैंक अधिकारी या बाहरी व्यक्ति शामिल था। दस्तावेज़ी और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर मामले के और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच