CGRERA का बड़ा एक्शन! बिना रेरा पंजीयन प्रचार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज पर 10 लाख का जुर्माना, बिक्री पर लगी रोक

CGRERA का बड़ा एक्शन! बिना रेरा पंजीयन प्रचार पर गोदरेज प्रॉपर्टीज पर 10 लाख का जुर्माना, बिक्री पर लगी रोक

रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने “गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि रेरा पंजीयन प्राप्त होने तक परियोजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की बिक्री, बुकिंग या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां नहीं की जा सकेंगी।

जांच के दौरान CGRERA को पता चला कि संबंधित परियोजना का रेरा पंजीयन कराए बिना सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से परियोजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। आरोप है कि प्लॉट की कीमतों और परियोजना से जुड़ी जानकारियों का विज्ञापन भी किया गया, जबकि रेरा अधिनियम के तहत पंजीयन से पहले किसी भी परियोजना का विज्ञापन, विपणन या विक्रय करना प्रतिबंधित है।

प्राधिकरण ने इसे रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 3(1) का उल्लंघन मानते हुए धारा 59 के तहत जुर्माना लगाया है। आदेश में कहा गया है कि जब तक परियोजना को वैध रेरा पंजीयन नहीं मिल जाता, तब तक उससे संबंधित सभी बिक्री और विपणन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। CGRERA ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई

इसके साथ ही प्राधिकरण ने आम नागरिकों और संभावित निवेशकों से सतर्क रहने की अपील की है। CGRERA ने कहा है कि किसी भी रियल एस्टेट परियोजना में निवेश करने से पहले उसकी रेरा पंजीयन स्थिति की जांच अवश्य करें। केवल पंजीकृत परियोजनाओं में निवेश करने से खरीदार वित्तीय और कानूनी जोखिमों से बच सकते हैं तथा उनकी पूंजी अधिक सुरक्षित रहती है।

Read More CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल