ठाणे से तेलंगाना तक फैला ड्रग्स नेटवर्क: 20 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, MD फैक्ट्री का भंडाफोड़

ठाणे से तेलंगाना तक फैला ड्रग्स नेटवर्क: 20 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त, MD फैक्ट्री का भंडाफोड़

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से शुरू हुई ड्रग्स तस्करी की जांच ने तेलंगाना में चल रहे एक बड़े अवैध ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के जहीराबाद क्षेत्र में संचालित मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की ड्रग्स, रसायन और उपकरण जब्त किए गए।

पूरे मामले की शुरुआत अप्रैल में मीरा रोड इलाके में एक महिला के घर से 1.324 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने के बाद हुई थी। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान पुलिस को तेलंगाना में चल रही अवैध फैक्ट्री की जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगारेड्डी जिले के जहीराबाद स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारा। यहां से 3 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 2,293 लीटर प्रतिबंधित केमिकल और ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कीमत 6.22 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है, जबकि पूरे ऑपरेशन में करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध सामान का खुलासा हुआ है।

Read More CG Crime News: बालोद में नशीली दवाओं के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के अनुसार मामले में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े संभावित लिंक भी सामने आए हैं। पुलिस अब वित्तीय लेन-देन, सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

Read More ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार