सीबीआई ने रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के आरोप में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने में मदद करने के आरोप में तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता प्रक्रिया में बड़ी धांधली का पर्दाफाश किया है। रिश्वत के बदले अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में सीबीआई ने तीन डॉक्टरों और तीन अन्य बिचौलियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े मामले में की गई है, जहां मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी। सीबीआई ने इस मामले में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है, जो अभी भी जारी है।

सीबीआई को सूचना मिली थी कि नामित मूल्यांकनकर्ता विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को रिश्वत लेकर अनुकूल रिपोर्ट दे रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया। रावतपुरा सरकार संस्थान के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के लिए नियुक्त मूल्यांकनकर्ताओं को रिश्वत के बदले अनुकूल रिपोर्ट देने की कोशिश की जा रही थी। सीबीआई ने मौके पर कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम का लेन देन करते समय ही इन छह व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों के समक्ष पेश किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को अवैध रूप से प्रभावित कर पूरी प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए कई अलग अलग तरीकों का इस्तेमाल किया था। सीबीआई इस पूरे रैकेट की गहनता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी

Read More पति का डेथ सर्टिफिकेट भी मिल गया, 42 दिन बाद मैसेज आया- 'प्रिय देवनारायण, आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं'

है।

Read More कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR