सरोना से स्कूल परिसर तक... महिला से गैंगरेप का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग की भूमिका भी आई सामने

सरोना से स्कूल परिसर तक... महिला से गैंगरेप का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग की भूमिका भी आई सामने

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब पिलाने के बाद जबरन ले जाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक पीड़िता बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई और इसके बाद उसे रायपुर के सरोना इलाके से अलग-अलग स्थानों पर ले गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में एक स्कूल परिसर में भी घटना होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस अब महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

आजाद चौक थाने में दर्ज हुई जीरो FIR
महिला ने सबसे पहले आजाद चौक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चूंकि प्रारंभिक जांच में घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र से संबंधित पाया गया, इसलिए आजाद चौक पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर पुलिस को भेज दिया।

Read More जल संसाधन विभाग में...करो घोटाला, पाओ प्रमोशन: विभाग की नई पदस्थापना सूची को लेकर छिड़ा विवाद....

तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई
मामले में पुलिस ने शिवा, आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का बयान, मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस बोली— जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
आजाद चौक थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े अन्य साक्ष्य क्या हैं।

Tags:

Latest News

टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक टेस्ट ड्राइव के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार, अचानक लगी आग, जान बचाने चलती गाड़ी से कूदा मैकेनिक
विदाई से ठीक पहले रेंजर का तबादला, सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
नौकरी से शुरू हुई नजदीकी पहुंची ब्लैकमेलिंग तक, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ पैसों की वसूली का खेल, परेशान कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत
5100 दीपों से जगमगाएगा अरपा तट, भव्य महाआरती के साथ होगी आतिशबाजी, 1000 मीटर के छठघाट पर उमड़ेगी आस्था की भीड़
सरकारी स्कूलों की कमान अब निजी हाथों में, प्रदेश के 207 सरकारी स्कूल पीपीपी मॉडल में होंगे शामिल, सीबीएसई पैटर्न और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की तैयारी
Rahul Gandhi Phone Tapping: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, बोले- इसी फोन में है सबूत; आमने-सामने बहस की दी चुनौती
सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी
रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI
Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 403 के पार; अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार