चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी

चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर : जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की दो वारदातों से हड़कंप मच गया । मोहराभाठा स्थित शराब भट्ठी के पास चाकू से हमला कर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई, जबकि कुछ ही समय बाद बूटापारा क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया गया । दोनों घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया है ।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि मोहराभाठा शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया है । हमले में शिव नंदन साहू (56), पिता शंभु साहू, निवासी देवरीखुर्द की मौके पर ही मौत हो गई

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

Read More Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची । टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए । वहीं, पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों के हुलिए की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की । पुलिस के साथ एसीसीयू की टीम भी आरोपियों की ट्रेलिंग में जुट गई ।

Read More घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान

बूटापारा में भी किया चाकू से हमला

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात में शामिल बताए जा रहे उन्हीं आरोपियों ने तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया है । पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े, पिता आशाराम राजड़े, निवासी बूटापारा, बिलासपुर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया ।

मुख्य आरोपी हिरासत में

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी । लगातार पतासाजी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने रात में मनीष कैवर्त, निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया । घटना में शामिल बताए जा रहे एक अन्य आरोपी नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । पुलिस दोनों से घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है । मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के साथ आगे की विवेचना जारी है ।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों तक पहुंची टीम

एक ही दिन में चाकूबाजी की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की । कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी और नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस अब हमले की वजह, दोनों घटनाओं के आपसी संबंध और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है ।

 

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल