सड़क पर मौत बनकर दौड़ रही है लापरवाही, एसएसपी बोले- शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

सड़क पर मौत बनकर दौड़ रही है लापरवाही, एसएसपी बोले- शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खैर नहीं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। जनवरी महीने को यातायात सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन करना ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने खासतौर पर युवाओं और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए चेतावनी भी जारी की है।

        एसएसपी ने बताया कि देशभर में हर साल 1 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं। ये मौतें किसी बीमारी से नहीं बल्कि इंसानी लापरवाही की वजह से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना है। अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और बिना हेलमेट सड़क पर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी ने व्यापारियों से भी अपील की है कि वे सड़क की पटरियों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण की वजह से सड़कें छोटी हो जाती हैं और जाम के साथ-साथ हादसे भी होते हैं। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

आंकड़ों की जुबानी: क्यों जरूरी है सावधानी

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

  •  1,77,000 से ज्यादा मौतें: देश में हर साल सड़क हादसों में इतने लोग जान गंवाते हैं।
  •  युवाओं पर खतरा: सबसे ज्यादा हादसे तेज रफ्तार और नशे की हालत में गाड़ी चलाने से होते हैं।
  •  हेलमेट और बेल्ट: सिर की चोट हादसों में मौत का सबसे बड़ा कारण बनती है।
  • अतिक्रमण: बाजार में लगने वाले जाम के कारण एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी गाड़ियां भी फंस जाती हैं।

पुलिस  ने आम जनता से अपील की है कि वे खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी नियमों के प्रति सचेत करें। आने वाले दिनों में बिलासपुर पुलिस शहर के अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग अभियान और तेज करेगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच