मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब

मंदिर में सेंधमारी: टूटा दानपात्र, बिखरे नोट और एक लाख की नकदी गायब

फिरोजाबाद। नगला करन सिंह मोहल्ले में स्थित प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पात्र टूटा हुआ मिला और आसपास कुछ नोट बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

दान पेटिका उठाकर ले गए चोर
मंदिर समिति के सदस्य रवींद्र सिंह ने बताया कि चोर दान पात्र का ताला तोड़कर पेटिका को नीचे ले गए और उसमें रखे सौ और पांच सौ रुपये के नोट निकाल ले गए। हालांकि, हड़बड़ी में कुछ छोटे नोट मौके पर ही बिखरे रह गए।

एक लाख रुपये तक की चोरी की आशंका
अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। समिति के अनुसार, दान पात्र एक वर्ष में जब भी खोला जाता था, उसमें आमतौर पर एक से सवा लाख रुपये तक की राशि निकलती थी। थाना उत्तर के इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि घटना के तरीके को देखते हुए आशंका है कि चोर स्थानीय ही हो सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Read More Surajpur News: देर रात सड़क किनारे कुएं में जा गिरी बाइक, हादसे में युवक की मौत; ग्रामीणों ने निकाला शव

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार